{"_id":"58ecb44d4f1c1b462dcf60af","slug":"property-of-former-legislator-to-be-seized-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जब्त होगी पूर्व विधायक की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जब्त होगी पूर्व विधायक की संपत्ति
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 11 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
income tax department
बिहार में निगरानी की विशेष अदालत ने कटोरिया के पूर्व विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम को आय से अधिक करीब 22 लाख 81 हजार की अवैध संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सोनेलाल हेम्ब्रम को 30 दिनों के भीतर अपनी अवैध संपत्ति संबंधित जिले के डीएम को सौंप देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दरअसल सोनेलाल हेम्ब्रम के बिहार के उत्पाद आयुक्त रहते हुए आयकर विभाग की छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। आयकर विभाग ने बिहार सरकार को सूचना दी तब निगरानी विभाग ने सोनेलाल हेम्ब्रम के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इस जांच में मिली संपत्ति को जब्त करने के लिए निगरानी कोर्ट में मुकदमा किया गया था।
विज्ञापन