{"_id":"f9f48361594b713d610562bf6d0a70a8","slug":"prisoner-shot-dead-1-injured-in-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में पेशी पर आए आरोपी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में पेशी पर आए आरोपी की हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 09 May 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बक्सर में खेला गया खूनी खेल। कोर्ट परिसर में हथियारों से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक कैदी की हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बक्सर जेल से पेशी के लिए दो कैदियों को कोर्ट लाया गया था। अचानक घात लगाकर बैठे छह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। इस वारदात मे एक कैदी की मौत हो गई।
एसपी वक्सर बाबू राम ने बताया कि मृत कैदी की कमलेश यादव था जबकि घायल कैदी शशिकांत मिश्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि ये दोनों एक दोहरे हत्याकांड के आरोपी थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन