{"_id":"587a5f544f1c1bdf09ba80e9","slug":"print-prime-minister-photo-instead-of-mahatma-gandhi-is-sedition-lalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री की तस्वीर छापना राजद्रोह : लालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री की तस्वीर छापना राजद्रोह : लालू
एजेंसी/पटना
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर और डायरी (केवीआईसी) पर महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापे जाने को राष्ट्रपति का अपमान बताया है और कहा कि यह राजद्रोह का मामला है।
विज्ञापन
लालू ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि खादी उद्योग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बदल दिया गया। मोदी की तुलना महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से नहीं किया जा सकता। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। इससे राष्ट्रपिता का अपमान हुआ है।’
विज्ञापन
राजद अध्यक्ष ने यह बात यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से मकरसंक्रांति के अवसर पर भोज के दौरान कहीं। लालू प्रसाद ने कहा कि लोगों को महात्मा गांधी का अपमान करने पर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। प्रधानमंत्री राष्ट्रपिता का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन