फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Principal, teachers burn colleague alive in Bihar

बिहार में सहकर्मियों ने शिक्षक को जिंदा फूंका

Mon, 27 May 2013 08:53 PM IST
पूर्णिया/एजेंसी
पूर्णिया/एजेंसी Updated Mon, 27 May 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
Principal, teachers burn colleague alive in Bihar

बिहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार को पूर्णिया जिले के एक स्कूल में शिक्षक को उसके सहकर्मियों ने ही जिंदा जलाकर मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मरांगा पुलिस थानांतर्गत एक मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल के साथ मिलकर कुछ शिक्षकों ने रंजीत कुमार (40) को बाथरूम में ले जाकर उसके हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन


इसके बाद रंजीत के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इस भयावह घटना को सुबह स्कूल में क्लास शुरू होने से पहले अंजाम दिया गया।

मदद के लिए रंजीत की गुहार सुनकर आस-पड़ोस के लोग स्कूल पहुंचे और उन्होंने बुरी तरह झुलसे शिक्षक को तुरंत कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां शिक्षक ने आखिरकार दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फरार आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed