सासाराम में मोदी बोले, मुझे रोज एक नई गाली दी जाती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के सासाराम में थे। रैली के दौरान मौजूद लोगों को देख कर उन्होंने कहा कि ऐसा दृश्य लोकसभा चुनाव के दौरान भी नहीं देखा था।
पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि जिन्होंने आपके साथ धोखा किया, आप उन्हें धोखा देंगे की नहीं? उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक बार पूछिए कि लालू जी चुनाव से बाहर क्यों हैं? क्या किया था उन्होंने? लालू जी रिमोट से बिहार को चलाना चाहते हैं वो कहते हैं कि वो बिग बॉस हैं।'
पीएम मोदी ने कहा कि आप ने उन्हें 60 साल दिए हैं मुझे सिर्फ 60 महीने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए और फिर पांच साल बाद मुझसे हिसाब मांगिएगा।
यही जंगलराज है
उन्होंने कहा कि इस 'महास्वार्थ बंधन' के लोगों ने कभी साथ मिल कर बिहार के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
अपने खिलाफ उपयोग किए जा रहे शब्दों पर पीएम मोदी ने कहा कि डिक्शनरी से शब्द खोज कर मुझे रोज एक नई गाली दी जाती है और फिर पूरा दिन उसे दोहराया जाता है।' उन्होंने कहा कि अब बिहार को 'विकास राज' चाहिए न कि 'जंगलराज'।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस बिहार में पुलिस अधिकारी को सुरक्षा नहीं, है वहां किसको सुरक्षा है। यही जंगल राज है।