फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   President Draupadi Murmu's visit to Bihar, will attend the convocation ceremony in Patna-Motihari, aiims

Bihar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे पर, मोतिहारी में दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को किया सम्मानित

Thu, 19 Oct 2023 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu's visit to Bihar, will attend the convocation ceremony in Patna-Motihari, aiims
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने टॉपर्स को सम्मानित किया। कुल 898 छात्रों ने कार्यक्रम में आक डिग्री हासिल किया। साथ ही राष्ट्रपति ने अलग-अलग संकाय के 10 टॉपर्स को मेडल दिया । कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद राधामोहन सिंह, जिले के सभी भाजपा विधायक भी मौजूद थे। करीब दो घंटे का कार्यक्रम के बाद वापस पटना के लिए रवाना होंगेी। आज शाम पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। करीब एक घंटें तक राष्ट्रपति का कार्यक्रम यहां होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इधर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पटना और मोतिहारी में सुरक्षा को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। रूट प्लान पहले ही तैयार है। मोतिहारी में कार्यक्रम के कारण भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए बिहार पुलिस और विशेष टीम एक-एक चीजों पर बारिकी से नजर रख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मेरे पूर्वज बिहारी, मैं भी यहां की'
इससे पहले बुधवार को पटना में चौथे कृषि रोडमैप का शुभारंभ करने के बाद राष्ट्रपति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति के रूप में मेरी भले ही यह पहली यात्रा है लेकिन मैं बिहार और बिहार के लोगों और संस्कृति से भलीभांति परिचित हूं। पड़ोसी राज्य झारखंड मैं छह साल राज्यपाल रही। मैंने बिहार की जीवनशैली और संस्कृति को करीब से जाना है और महसूस भी किया है। मेरा गृह राज्य उड़ीसा भी ऐतिहासिक रुप से बिहार से जुड़ा हुआ है। इसीलिए मुझे लगता है कि मैं भी अपने आपको बिहारी कह सकती हूं। मैं बिहार को अपना राज्य मानती हूं। मुझे बिहार के मुख्यमंत्री अक्सर बुलाते हैं इसलिए मैं बीच बीच में आती रहूंगी। मुझे प्रेसिडेंट के बाद अपने गांव जाकर कृषि का कार्य करना है। बिहार हर क्षेत्र में रोड मैप बनाकर काम कर रहा है। बिहार हैपिनेस इंडेक्स पर कार्य कर रहा है, इसलिए विकास कर रहा है।

इनको मिला राष्ट्रपति से सम्मान
  • एमबीबीएस (सत्र 2017) - डॉ. ईशा 
  • एमबीबीएस (सत्र 2018) - डॉ. श्वेता सिंह
  • एमबीबीएस (सत्र 2016) बीएससी ऑनर्स नर्सिंग - कुमारी आकृति 
  • सत्र 2019 पोस्ट ग्रेजुएट - डॉ. रिया राय, सीएफएफ (एमडी)
  • सत्र 2019 पोस्ट ग्रेजुएड - डॉ. चरण तेजा केवी ऑर्थोपेडिक्स
  • सत्र 2019 पोस्ट ग्रेजुएट - डॉ. स्वाति, पैथोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed