फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Politics: पीके ने महंगाई पर पीएम मोदी को घेरा, तेजस्वी ने रोजगार मेले को लेकर कसा तंज

Fri, 21 Oct 2022 07:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 07:27 PM IST
सार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार जैसे राज्यों में महंगाई और औद्योगिक विकास की कमी का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Prashant Kishor slams Prime Minister over price rise Tejashwi takes indirect dig at Rozgar Mela
प्रशांत किशोर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार जैसे राज्यों में महंगाई और औद्योगिक विकास की कमी का आरोप लगाया।  बिहार में इन दिनों राज्यव्यापी यात्रार पर निकले किशोर पटना से तीन सौ किलोमीटर दूर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल के ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। 



सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह धाराप्रवाह भोजपुरी में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। किशोर ने कहा, "हमने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया और वह प्रधानमंत्री बने। इसके बदले हमें रसोई गैस का प्रति सिलेंडर पांच सौ रुपये से बढ़कर 1,300 रुपये का मिल रहा है। अगर वे एक और कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो कीमत 2,000 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच सकती है।"  बता दें कि 2014 के आम चुनाव के लिए प्रशांत किशोर ही अभियान का जिम्मा संभाल रहे थे। 

पांच किलो मुफ्त राशन की योजना  की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मौजूदा सरकार के उन कल्याणकारी उपायों को भी बकवास करार दिया जिन्हें कई राज्यों में भाजपा की चुनावी सफलता का श्रेय दिया जाता है। किशोर ने कहा, इसके बदले हमें पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दें। 

गुजरात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी फैक्ट्री लगाने का वादा बिहार के लिए करते हैं, लेकिन बाद में वो फैक्ट्रियां गुजरात में लग जाती हैं। आईपैक के संस्थापक ने आगे कहा, मोदी ने बिहार के लोगों से वादा किया था कि वह यहां मरी हुई चीनी मिलों को पुनर्जीवित करेंगे और स्थानीय रूप से उत्पादित चीनी के साथ मीठी चाय का स्वाद लेंगे। 

किशोर ने आगे कहा, हमारे लड़के अभी भी गुजरात जैसी जगहों पर जा रहे हैं जहां उनके कारखाने हैं। गुजरात देश के लिए सिर्फ 26 सांसद भेजता है उसके लिए इतना कुछ, जो बिहार 40 सांसद भेजता है, उसके इतना कम।  

तेजस्वी यादव ने रोजगार मेले को लेकर कसा तंज

Prashant Kishor slams Prime Minister over price rise Tejashwi takes indirect dig at Rozgar Mela
तेजस्वी यादव - फोटो : फेसबुक/ तेजस्वी यादव
उधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमने पहले ही कहा था कि बिहार में नई सरकार जिस तरह से नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांट रही है, देश इस मॉडल को मानेगा। आज क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री इससे पहले क्यों नहीं बांटते थे...हमने शुरूआत की है, जिसको कोई कॉपी कर रहा है।

यादव ने एक समारोह में कहा, कुछ जुमलेबाज हैं, जिन्होंने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं के शुभारंभ के अलावा हर साल दो करोड़ नौकरियों और हर बैंक खाते में पंद्रह लाख रुपये के झूठे वादों के साथ लोगों को धोखा दिया। 

यादव ने कहा, हमने दस लाख नौकरियों का वादा किया था और इस लक्ष्य को हासिल करने में मुख्यमंत्री हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। अकेले स्वास्थ्य विभाग में हम 1.5 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गृह समेत अन्य विभागों में भी भर्तियां होंगी। 

दिवाली के त्योहारी सीजन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा, साफ-सफाई की हर तरह की व्यवस्था कराई गई है। डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed