फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor met with sharad yadav and jitan ram manjhi in delhi which led political speculation

बिहार में पक रही सियासी खिचड़ी, दिल्ली में प्रशांत किशोर से मिले मांझी-उपेन्द्र कुशवाहा

Fri, 21 Feb 2020 11:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Feb 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Prashant Kishor met with sharad yadav and jitan ram manjhi in delhi which led political speculation
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीति का गरमाना लाजिमी है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सक्रियता से बिहार की सियासत में कैसी खिचड़ी पक रही है इसका फिलहाल अनुमान लगा पाना तो मुश्किल है लेकिन महागठबंधन के नेताओं के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने दिल्ली के पांच सितारा होटल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद यादव और प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इस दौरान रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन


इस मुलाकात ने सियासी बाजार गर्म कर दिया है। इससे पूर्व बुधवार को भी उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी ने चुनावी रणनीतिकार किशोर से मुलाकात की थी। गुरुवार को तीनों के साथ मांझी के भी साथ आने से चर्चाएं तेज हो गईं। माना जा रहा है कि मांझी की कोशिश गैर एनडीए दलों को एक मंच पर लाने की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुलाकात को गठबंधन के प्रमुख दल राजद पर विधानसभा चुनाव के तहत दबाव बनाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक को लेकर जह हम प्रवक्ता दानिश रिजवी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो लोग महागठबंधन में आना चाहते हैं, हम उनका स्वागत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed