फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor Jan Suraj Yatra, Cm Of 6 States Supporting Him For New Political Experiment

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर बोले- किसी को पता ही नहीं मैं करता क्या हूं? इसलिए आज तक मेरा तोड़ नहीं निकाल पाए

Mon, 06 Jun 2022 09:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jun 2022 09:16 AM IST
सार

बिहार के सिवान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की दशा व दिशा बदलने का काम यहीं के युवा करेंगे। यहां के युवा में बहुत ही जोश है बस दिशा दिखाने और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।

विज्ञापन
Prashant Kishor Jan Suraj Yatra, Cm Of 6 States Supporting Him For New Political Experiment
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार की दशा और दिशा बदलने के लिए इन दिनों चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे कई जिलों का दौरा करने के बाद पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को सिवान पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने सबसे पहले कहा कि इस अभियान में देश के छह राज्यों के मुख्यमंत्री उनका सहयोग कर रहे हैं, क्योंकि हमनें  उनके सीएम बने रहने में कहीं न कहीं सहयोग किया है। हालांकि, उन्होंने किसी मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। वहीं जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपके ऊपर किसी राजनीतिक पार्टी की बी टीम होने का आरोप लग रहा है। इस बात में कितनी सच्चाई है। इसपर जवाब देते हुए पीके ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी के पास इतना पैसा नहीं कि उन्हें अपनी बी टीम बना सके। 

विज्ञापन


किसी को पता ही नहीं मैं करता क्या हूं, इसलिए तोड़ नहीं निकाल सके
प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी को लगता है कि मैं दूसरी पार्टी के लिए स्लोगन बड़ा बढ़िया लिखता हूं और इसलिए चुनाव में जीत मिलती है। अगर स्लोगन लिखने से चुनाव जीते जा सकते थे, तो मुझसे कई गुना बेहतर स्लोगन लिखने वाले एक लाख लोग देश में बैठे हुए हैं। लोगों को पता ही नहीं चलता कि प्रशांत किशोर आखिर करता क्या है? यही वजह है कि वे लोग आज तक मेरा तोड़ नहीं निकाल सके।
विज्ञापन


बिहार को बदलने में छह राज्यों के सीएम करेंगे मेरी मदद
चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि मैं बिहार को बदलने निकला हूं और इसमें आर्थिक मदद की जरूरत होगी। इसके लिए देश के छह मुख्यमंत्री मदद करेंगे क्योंकि इन्हें सीएम बनाने में कहीं न कहीं मैंने मदद की है। ये लोग मदद के लिए खड़े हैं। जिनका काम करके उनको मुख्यमंत्री बनाया है, उनसे कह रहा हूं कि बिहार में नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रहा हूं, इसमें हमारी मदद कीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed