{"_id":"5e0d94558ebc3e88137e9a9a","slug":"poster-war-between-rjd-and-jdu-nitish-asked-lalu-to-give-account-of-his-15-years-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जदयू ने राजद पर साधा निशाना, पोस्टर में लिखा- 'हिसाब दो, हिसाब लो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जदयू ने राजद पर साधा निशाना, पोस्टर में लिखा- 'हिसाब दो, हिसाब लो'
Thu, 02 Jan 2020 12:27 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
बिहार में राजद और जदयू के बीच पोस्टरबाजी जारी है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में इस साल चुनाव होने हैं। अक्टूबर से नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वे जनता को लुभाने की कोशिशों के साथ ही एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइडेट (जदयू) ने पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
इस पोस्टर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जदयू के 15 सालों की तुलना की गई है। पोस्टर के जरिए जदयू ने राजद से उनके शासन के 15 सालों का हिसाब मांगा है। उसने पोस्टर में जदयू के 15 साल के शासन के दौरान किए गए कार्यों को दिखाया है। पोस्टर में लिखा है- 'हिसाब दो, हिसाब लो'
विज्ञापन
Bihar: Poster seen at the Income Tax Chauraha in Patna. pic.twitter.com/O1UElxM6Qc
— ANI (@ANI) January 2, 2020
विज्ञापन
पोस्टर के आधे हिस्से में राजद के कार्यकाल के समय के बिहार को दिखाया गया है कि उस समय सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे थे। जिनमें पानी भरा रहता था। हथियारों से लैस लोगों का समूह बेगुनाहों की हत्या करता था। खून-खराबा हुआ करता था। इसके अलावा लोगों के घरों में बिजली नहीं थी और लोग लालटेन की रोशनी में रहने को मजबूर थे।
वहीं दूसरे पोस्टर में जदयू के कार्यकाल के विकास को दिखाया गया है कि अब सड़कें पक्की हैं और फ्लाइओवर बने हुए हैं। जिसपर तेजी से गाड़ियां चल रही हैं। बच्चियां साइकिल से विद्यालय जा रही हैं और बिजली की कोई कमी नहीं है। बिजली के बल्ब के सामने लालटेन की जरुरत नहीं रही।