फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Poster showing Tejashwi Yadav as Lord Ram and CM Nitish as Ravan

पटना में लगा पोस्टर, तेजस्वी को राम और नीतीश को दिखाया रावण

Thu, 18 Oct 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 18 Oct 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Poster showing Tejashwi Yadav as Lord Ram and CM Nitish as Ravan

बिहार में पहले राजनीतिक कार्टून पूजा पंडाल में आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे जिनपर बाद में प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन इसी साल दोबारा पटना में लगे पोस्टर में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भगवान राम और जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण की तरह दिखाया गया है। इस बात का विरोध कांग्रेस पार्टी ने भी किया है।


loader

यह पोस्टर आरजेडी के कार्यकर्ता आनंद यादव ने कई पंडालों में लगवाए हैं। जिसमें तेजस्वी को प्रस्तावित करते हुए लिखा है, 'संविधान बचाओ न्याय यात्रा।' साथ ही लिखा है, 'जब जब रावण ने अत्याचार किया है, तब तब राम ने जन्म लिया'।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का कहना है, 'यह स्वीकार्य नहीं है। किसी को नहीं भूलना चााहिए कि नीतीश कुमार केवल राजनेता नहीं हैं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं। यह ठीक नहीं है औप हम ऐसे पोस्टरों को नामंजूर करते हैं।' वहीं एक अन्य नेता का कहना है कि तेजस्वी भले ही राम होंगे लेकिन किसी अन्य को रावण के तौर पर दिखाना ठीक नहीं है। यह कोई अकेला पोस्टर नहीं है जो दुर्गा पूजा के समय पर दिखा हो।

कांग्रेस पार्टी द्वारा लगे एक पोस्टर में पांच करोड़ रुपये के इनाम की पेशकश है। इसमें कहा गया है कि जो भी कोई ऐसे 35 एयरपोर्ट के नाम बताएगा जिन्हें पीएम मोदी के कार्यकाल में बनाया गया है तो उसे ये इनाम मिलेगा। स्थानीय पार्टी के नेताओं के नाम के साथ लिखा है कि यह पूजा धमाका है। इसमें एक अखबार की क्लिप भी लगी है। जिसमें पीएम मोदी दावा कर रहे हैं कि बीते 67 साल में 65 एयरपोर्ट बने थे। यह आंकड़ा उनके सत्ता में आने से पहले का था। और 2014 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने 35 एयरपोर्ट बनवाए हैं।

5 करोड़ के ऑफर पर डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का कहना है कि यह पांच करोड़ का इनाम केवल एक ही व्यक्ति जीत सकता है। और वह खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि वह आश्चर्य में हैं कि कैसे सत्य पूछा जा रहा है और राफेल डील का सच भी सब जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed