अब डाकघर भी बेचेंगे मोबाइल फोन, पढ़ें ये खास खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप डाकघर में किसी काम से जाएं और आपको वहां बड़े बड़े शोरूम की तरह मोबाइल फोन बिकते दिखाई दें तो चौंकिएगा मत। यह नजारा कुछ दिन बाद आम हो सकता है। जी हां, प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान का असर अब देशभर में दिखने लगा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के डाकघरों ने मोबाइल फोन बेचने का निर्णय लिया है।
टेक वेबसाइट गैजेट्स 360 की खबर के अनुसार इसके लिए प्रदेश के डाक विभाग ने सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी के साथ समझौता किया है।
मध्यप्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एमई हक ने बुधवार को एक ग्राहक को फोन देकर इस महत्वाकांक्षा योजना की शुरूआत की। डिजिटल इंडिया अभियान को गति देने के लिए डाक विभाग ने नोएडा की पेंटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर पीएफ 301 नाम से फोन बेचने की शुरूआत की है।
दक्षिण के चार राज्यों में मिली जोरदार सफलता
डाकघर से बेचे जाने वाले इस फोन की कीमत 1999 रुपये तय की गई है जिसमें 18 महीनों के लिए इतनी ही कीमत का टॉकटाइम दिया जाएगा। शुरूआत में ये फोन सभी जिलों के हेड ऑफिस और बाद में लगभग सभी डाकघरों में बेचे जाएंगे।
योजना से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार जल्द ही पेंटल कम कीमत वाले स्मार्ट फोन भी लांच करेगी। पिछले हफ्ते डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी डाकघर के जरिए मोबाइल फोन बेचने की शुरूआत की थी।
बताया गया कि इस योजना की शुरूआत कुछ दिन पहले दक्षिण के चार राज्यों से की गई थी जहां इसे काफी सफलता मिली। वहां कंपनी ने 70 हजार फोन की बिक्री की। जिसके बाद इसे अन्य राज्यों में भी शुरू करने का निर्णय लिया गया।