फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   POSCO Act on the Maulvi of the Madrasa: blackmailing by taking photographs by doing obscene acts in Nawada

Sexual harrasment in Madarsa: अश्लील हरकत कर फोटो खींच ब्लैकमेल करने वाला मौलवी नवादा में सबूत के साथ गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 04:16 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 04 Jan 2023 04:16 PM IST
सार

नवादा में इस मदरसे की छात्राएं परेशान थीं, लेकिन एक ने सबक सिखा दिया। घर वालों को मौलवी की अश्लील हरकत की शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा और मोबाइल में फोटो-वीडियो जैसे सबूतों के साथ जमुई से मौलवी मो. शहादत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
POSCO Act on the Maulvi of the Madrasa: blackmailing by taking photographs by doing obscene acts in Nawada
नवादा में गिरफ्तार मौलवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा का मंदिर मदरसा भी है, लेकिन नवादा के एक मदरसे के मौलवी (शिक्षक) पर छात्राओं से छेड़खानी की धुन सवार थी। छेड़खानी भी करते तो फोटो लेते। फिर उसी फोटोे से ब्लैकमेल कर आगे...। छात्राएं परेशान थीं, लेकिन एक ने सबक सिखा दिया। घर वालों को मौलवी की अश्लील हरकत की शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा और मोबाइल में फोटो-वीडियो जैसे सबूतों के साथ जमुई से मौलवी मो. शहादत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


एक छात्रा ने हिम्मत दिखाई तो पकड़ा गया
मामला नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है। यहां के मदरसे में पढ़ रही एक नाबालिग छात्रा ने हिम्मत कर सारी बातें परिजनों को बताई। उसने बताया कि मौलवी ने पहले अश्लील हरकत की और फिर उसका अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने लगा। मौलवी के ब्लैकमेल से परेशान छात्रा ने पूरी जानकारी अपने परिजनों की दी। पुलिस में शिकायत पहुंची तो नाबालिग छात्रा के बयान पर मौलवी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मोबाइल में कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें
मदरसे के मौलवी पर आरोप होने के कारण तनाव था और पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रही थी। पुलिस ने मौलवी के मोबाइल की जांच की। इसमें कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें मिलीं। वीडियो मिलने की भी बात कही जा रही है। ऐसे में जब सबूत जुट गए तो आम लोग भी उसके खिलाफ हो गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी मौलवी जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के बैजडीह गांव का मोहम्द शहादत हुसैन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed