फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics on Jinnah: JDU MLC blames Nehru for Partition, BJP said- 'The door of Pakistan is open'

जेडीयू एमएलसी बोले: भारत की आजादी में बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्ना, नेहरू को बताया विभाजन का जिम्मेदार

Sat, 13 Nov 2021 12:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Nov 2021 12:14 PM IST
सार

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू चाहते तो विभाजन रोका जा सकता था। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए देश का विभाजन करवाया। 

विज्ञापन
Politics on Jinnah: JDU MLC blames Nehru for Partition, BJP said- 'The door of Pakistan is open'
खालिद अनवर - फोटो : ANI

विस्तार

मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से शुरू हुई यह आग अब बिहार का रुख कर चुकी है। हाल ही में अखिलेश यादव ने जिन्ना को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, इसके बाद बिहार में जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने जिन्ना को बड़ा स्वतंत्रता सेनानी बताया है।

विज्ञापन

खालिद अनवर ने अपने बयान में कहा कि-  'जिन्ना संयुक्त भारत की आजादी के लिए बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्ना पहली कतार के स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिन्ना ने मुल्क का विभाजन कराकर पाकिस्तान बनाया, मगर इसके लिए उन्हें हम भला बुरा कहें यह ठीक नहीं है।' 

विज्ञापन


नेहरू को ठहराया विभाजन के लिए जिम्मेदार 
खालिद अनवर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को दो चश्में से देखने की वजह से देश का विभाजन हुआ। कांग्रेस देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए ही देश का विभाजन करवाया। अगर वह चाहते तो विभाजन को रोक सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा बोली- पाकिस्तान चले जाओ
जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर के बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन्हें जिन्ना से प्रेम है वह पाकिस्तान जाकर रह सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए पाकिस्तान का दरवाजा हमेशा खुला है। हिंदुस्तान में रहने के लिए भारत माता और महात्मा गांधी की जय बोलना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed