फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics of Bihar: LJP's only MLA joins JDU

बिहार की सियासत: लोजपा के एकमात्र विधायक जदयू में शामिल

Wed, 07 Apr 2021 04:24 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Wed, 07 Apr 2021 04:24 AM IST
विज्ञापन
Politics of Bihar: LJP's only MLA joins JDU
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : ANI

लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक राज कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में मंगलवार को शामिल हो गए। बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव भूदेव राय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोजपा विधायक दल के एक मात्र सदस्य राज कुमार सिंह ने पांच अप्रैल को जदयू विधायक दल में शामिल होने का निर्णय लिया एवं तत्संबंधी सूचना बिहार विधानसभा सचिवालय को दी ।

विज्ञापन


मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा विधायक रहे राज कुमार सिंह ने स्वयं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर इस निर्णय के आलोक में जदयू विधायक दल के सदस्य के रुप में मान्यता देने का अनुरोध किया ।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में राज कुमार सिंह बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोकजनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और विजयी हुए थे।

अपनी पार्टी के एक मात्र विधायक के जदयू में शामिल हो जाने पर लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने राजकुमार सिंह पर सत्ता लोभी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही उनका आचरण शक के दायरे में था और पार्टी के कामों में रुचि ना लेकर बिहार विधानसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव में जदयू के पक्ष मे वोट देने पर पार्टी द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था जिसके बाद सिंह भाग खड़े हुए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed