फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics: Chirag made a big claim; Says Opposition has no issue in Lok Sabha elections, NDA will win 400 seats

Politics: चिराग ने किया बड़ा दावा; कहा- विपक्ष के पास लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं, 400 सीटें जीतेगा NDA

Sat, 23 Dec 2023 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने एक रणनीति के तहत संसद को नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र की जनता आपको संसद में तख्तियां दिखाने के लिए नहीं चुनती है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Politics: Chirag made a big claim; Says Opposition has no issue in Lok Sabha elections, NDA will win 400 seats
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को रजत मुकुट भेंट करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पार्टी विस्तार सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने हिस्सा लिया। अपने नेता को सुनने के लिए भारी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां लोजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला और चांदी का मुकुट पहनाकर चिराग पासवान का स्वागत किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग ने बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। इसलिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) चार सौ सीटें जीतेगा।

विज्ञापन


विपक्ष की संख्या कम होने की बताई वजह
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने एक रणनीति के तहत संसद को नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र की जनता आपको संसद में तख्तियां दिखाने के लिए नहीं चुनती है। क्षेत्र से जुड़े हुए विषयों को अपनी जनता की बेहतरी के लिए सवाल उठाने के लिए चुनकर भेजती है। ऐसे में जिस तरीके से सदन को बाधित किया गया है और न सिर्फ बाधित किया गया बल्कि उपराष्ट्रपति तक का संसद के परिसर में बैठकर ही उनका मजाक उड़ाया गया। यह तमाम बातें जिम्मेदार हैं कि क्यों विपक्ष की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन


चार सौ सीटें जीतकर सरकार बनाएगी एनडीए 
चिराग ने कहा कि 2014 से कम सांसद विपक्ष के जीतकर आए 2019 में और 2024 में 2019 से भी कम सांसद विपक्ष के जीत कर आएंगे। आज की तारीख में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जो जनता का विश्वास है। और यह तीन राज्यों में हुई जीत पर मैं नहीं बोल रहा हूं। बल्कि बिहार के हर जिलों में हर एक प्रखंड में हर एक गांव में मैं घूम रहा हूं। जनता का जो विश्वास मौजूदा प्रधानमंत्री पर है, वह मेरे विश्वास को बढ़ाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में चार सौ से ज्यादा सीटें जीत के एनडीए सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
‘ज्वलंत विषयों का हुआ समाधान’
चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी ज्वलंत विषय हैं, उनका समाधान मौजूदा केंद्र सरकार और हमारे प्रधानमंत्री की ओर से कर दिया गया है। भले वह राम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ विवाद रहा हो, वह धारा 370 हटाने की बात रही हो या महिला आरक्षण विधेयक जो दशकों से लंबित पड़ा हुआ था। इन तमाम ज्वलंत विषयों का एक सुखद अंजाम मौजूदा सरकार की ओर से दे दिया गया है। ऐसे में विपक्ष के पास अब कहने के लिए कुछ बचा नहीं। राम जन्मभूमि पर 90 के दशक से राजनीति होती आ रही है, पर अंततोगत्वा आज राम मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण होने को आया है। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन है और मुझे लगता है कि वह नए भारत के अध्याय की शुरुआत है।
 
‘जीरो पर सिमटेगी जदयू, एक सांसद नहीं जीतेगा’
लोजपा (रामविलास) नेता ने कहा कि जब बिहार में 40 की 40 सीटें जीतने की बात हम लोग करते हैं तो ऐसे में नालंदा लोकसभा जो मेरे मुख्यमंत्री (नीतीश) का गृह जिला है। जिस पर मेरे मुख्यमंत्री को लगता है कि उनका एकछत्र राज है और यह हकीकत भी है। 2014 में अकेले लड़ने के बावजूद मात्र दो सीटों पर सिमट गए थे। उस वक्त भी नालंदा जीते थे। 19 में तो जीते ही थे गठबंधन के सहारे, पर 2024 में कम से कम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना गृह जिला तो नहीं बचा पाएंगे। और यह हम नहीं कह रहे हैं, जब हम जनता से पूछ रहे हैं कि बढ़ते अपराध का जिम्मेवार कौन तो जवाब आता है नीतीश कुमार। बलात्कार का जिम्मेवार कौन तो जवाब आता है नीतीश कुमार। शराबबंदी के बाद भी शराब मिलती है तो उसका जिम्मेदार कौन तो जवाब आता है नीतीश कुमार। भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन तो इसका जवाब आता है नीतीश कुमार। यह नालंदा की जनता है, यह नालंदा के लोग हैं। उनका आक्रोश है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति। चिराग ने कहा कि जब उनके गृह जिले के लोग ही उन्हें स्वीकारने को तैयार नहीं है तो ऐसे में आगामी लोकसभा में जनता दल यूनाइटेड का एक भी सांसद नहीं जीतेगा, यह दावे के साथ मैं कह रहा हूं।

 
‘चिराग 14 करोड़ बिहारियों की करता है बात’
चिराग पासवान ने कहा कि चिराग पासवान युवाओं के भविष्य की बात करता है, बच्चों की बात करता है, बिहार के किसानों की बात करता है, बिहार के मजदूरों की बात करता है। यही कसूर है कि चिराग पासवान जात-पात की नहीं, बल्कि पूरे 14 करोड़ बिहारियों को साथ लेकर चलने की बात करता है। इसीलिए यह लोग चिराग पासवान को समाप्त करना चाहते हैं, हर संभव प्रयास कर लिया इन्होंने कि कैसे चिराग पासवान को तोड़ा जाए। मुझे मेरे ही परिवार से अलग किया गया। यह सोच कर कि चिराग पासवान टूट जाएगा, जबकि चिराग पासवान नहीं टूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed