{"_id":"5bd1110cbdec2269871ee168","slug":"political-battle-begun-on-a-photo-of-tejashwi-yadav-with-a-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अपराधी के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर, मचा सियासी घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अपराधी के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर, मचा सियासी घमासान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 25 Oct 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को उस वक्त विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए जब ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान उनके साथ एक आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति की तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन
राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इस घटना पर ट्वीट कर कहा, ‘तेजस्वी यादव को संविधान यात्रा की जगह राजद के संविधान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसका एक ही व्यक्ति पिछले 17 वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष है। पार्टी में एक ही परिवार के सदस्य महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं और मोहम्मद शहाबुद्दीन जैसा सजायाफ्ता शख्स पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य रहा है।’
विज्ञापन
जिस दल का संविधान इतना अलोकतांत्रिक हो कि एक व्यक्ति १७ बार पार्टी का अध्यक्छ बन सकता है, एक ही परिवार के कई लोग प्रमुख पदों पर हो सकते हैं और शहाबुद्दीन जैसे सजायाफ्ता कई साल तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह सकते हों..... pic.twitter.com/jslMrjdlpl
विज्ञापन विज्ञापन— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 24, 2018
वहीं जदयू के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र लिखा और चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जेल से फरार कराने की साजिश रचे जाने की आशंका जताई।
इस बीच, राजद ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि वह जनता के बीच रहने वाले नेता है और कई ऐसे लोगों से मिलते हैं जिन्हें वह नहीं जानते हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव मंगलवार को गोपालगंज में थे जहां ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान कई आपराधिक मामलों में आरोपी सुरेश चौधरी के साथ उनकी तस्वीर सामने आई। बताया जाता है कि इस दौरान सुरेश ने तेजस्वी के साथ एक सेल्फी ली।