{"_id":"5736b5a74f1c1bb75691a1a8","slug":"police-sources-boasts-rocky-yadav-confessed-crime-in-aditya-sachdeva-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सूत्रों का दावा, रॉकी यादव ने कबूल किया आदित्य की हत्या का जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सूत्रों का दावा, रॉकी यादव ने कबूल किया आदित्य की हत्या का जुर्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया में 11 वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या के मामले में छात्रों द्वारा बयान बदलने के बाद अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने ही गोली चलाई थी।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रॉकी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने हत्या के वक्त छात्र के साथ रहे जिन दोस्तों को गवाह बनाने की तैयारी की थी उन्होंने इस बात से ही इंकार कर दिया कि गोली मारने वाले को उन्होंने देखा है।
विज्ञापन
Manorama Devi's son Rocky confesses that he fired at Aditya Sachdev in #BiharRoadRage case: Police Source
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 14, 2016
आदित्य के मामले में यह बात भी सामने आई है कि पुलिस ने घटना के दौरान खून से लथपथ हुए आदित्य के कपडों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। जबकि खून से सने यह कपड़े कातिलों को सजा दिलाने में उनके विरुद्ध पुख्ता सबूत हो सकते थे। हालांकि आदित्य के भाई ने उन कपडों को दोबारा पुलिस तक पहुंचा दिया था। गौरतलब है कि बिहार के गया में बीते शनिवार की रात जदयू नेता मनोरमा देवी के बेटे ने अपनी गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।