फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police seized liquor from the bonnet of a car going from Siwan to Motihari in Muzaffarpur; two people arrested

Bihar: सीवान से मोतिहारी जा रही कार के इंजन से निकली शराब; पुलिस ने वाहन समेत जब्त की, दो लोग गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

साहेबगंज पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब को सीवान से मोतिहारी अनलोडिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। बैधनाथपुर हाई स्कूल के पास कार की घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। वहीं, जब कार का बोनेट खोला गया तो उसमें सजाकर रखी गई उक्त शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
Police seized liquor from the bonnet of a car going from Siwan to Motihari in Muzaffarpur; two people arrested
शराब के साथ जब्त की गई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैधनाथपुर हाई स्कूल के पास पुलिस ने एक कार में शराब पकड़ी है। शराब बोनट के अंदर इंजन के पास छिपाकर रखी गई थी। शराब की खेप सिवान से मोतिहारी जा रही थी। इसी दौरान साहेबगंज में पकड़ी गई। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में शराब जा रही है। उसके बाद साहेबगंज पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से शराब पकड़ी। जांच के दौरान कार के भीतर से शराब नहीं मिली। लेकिन जब गाड़ी को दोबारा चालू कराया गया तो बोनट हिलने लगा, जिसके बाद उसे खुलवाया गया। बोनट खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए। इंजन और उसके चारों तरफ शराब छिपाकर रखी गई थी। पूरी शराब टेट्रा पैक में थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 180 एमएल के 325 टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं। कुल 58 लीटर 500 ग्राम शराब बरामद की गई है। साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। वही, गिरफ्तार दोनों युवकों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में साहेबगंज पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब को सीवान से मोतिहारी अनलोडिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। बैधनाथपुर हाई स्कूल के पास कार की घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। वहीं, जब कार का बोनेट खोला गया तो उसमें सजाकर रखी गई उक्त शराब बरामद हुई। वहीं यह देख पुलिसकर्मी चौंक गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed