फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police lathicharged on farmers marching towards rajbhavan against farm laws passed by centre left parties bjp jdu 

बिहार: पटना में किसान आंदोलन के समर्थन में लेफ्ट संगठनों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज

Tue, 29 Dec 2020 02:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Dec 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
police lathicharged on farmers marching towards rajbhavan against farm laws passed by centre left parties bjp jdu 
बिहार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया - फोटो : Social Media

दिल्ली की सीमाओं पर एक महीने से ज्यादा समय से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसी बीच मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और लेफ्ट पार्टियों की ओर से राजभवन तक निकाले जा रहे मार्च को रोक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। फिर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन



गांधी मैदान से निकला जुलूस
कृषि कानूनों के विरोध में राज्य के विभिन्न कोने से आए किसानों ने पटना की सड़कों पर मार्च किया। किसानों का मार्च गांधी मैदान से निकलकर राजभवन की ओर से बढ़ने लगा। मार्च जब डाक बंगला चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें राजभवन की ओर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिल्ली की सीमाओं पर डटे अन्नदाता, राहुल बोले- किसान पर मित्रों वाले कानून का वार यही है मोदी सरकार


पुलिस ने आंदोलनकारियों को दौड़ाकर पीटा
डाक बंगला चौराहे पर जब किसानों को रोका गया तो उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने भाग रहे किसानों को दौड़ाकर पीटा। कई किसानों ने गलियों में छिपकर अपनी जान बचाई। घायल किसानों को पीएमसीएच भेजा गया है।

हंगामे के कारण आसपाल के इलाकों में लगा जाम
किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे थे। डाक बंगला चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होने के बाद आसपास के इलाकों में जाम लग गया। जाम के कारण गांधी मैदान से लोगों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed