{"_id":"1cd0336f7dcc12d6c05f1899b04a4de4","slug":"police-case-file-against-jdu-former-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते पकड़े गए जदयू के पूर्व मंत्री पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते पकड़े गए जदयू के पूर्व मंत्री पर केस दर्ज
ब्यूरो / अमर उजाला, बिहार
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते स्टिंग में पकड़े गए जदयू के पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा पर केस दर्ज हो गया है। पटना जिला प्रशासन ने कुशवाहा के खिलाफ सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
इस मामले में चुनाव आयोग ने पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-डीएम अनुपम कुमार से जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
एसएसपी विकास वैभव ने कहा कि पूर्व मंत्री पर आईपीसी की धारा 171 (सी), 188 और 420 के अलावा भ्रष्टाचार अधिनियम (123) और आरपी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस केस की जांच सचिवालय डीएसपी अशोक कुमार चौधरी करेंगे।
विज्ञापन