{"_id":"bde6d204-de4e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"police-callled-and-arrested-in-a-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जेब में कारतूस डाला और पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जेब में कारतूस डाला और पेड़ से बांधकर पीटा
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुंगेर मंडल कारा में जनता दल यूनाईटेड के नेता और पूर्व जिला सचिव नरेंद्र सिंह कुशवाहा पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर हैं।
विज्ञापन
जेल सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री कुशवाहा को आर्म्स एक्ट के तहत 15 जून को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में बंद है।
कैदी नेता का आरोप है कि पुलिस ने फोन कर उन्हे बुलाया और उनके पॉकेट में चार कारतूस रख कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।
नेता ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाना परिसर स्थित पेड़ से बांध कर उनकी तब तक पिटाई की, जब तक वह बेहोश नहीं हो गए।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जदयू नेता पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैंठे है।
इस बीच बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद को पत्र लिखकर अपने स्तर से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन