पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने दूसरे एकीकृत चेक पोस्ट का किया उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जोगबनी-विराटनगर में दूसरे एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) का उद्घाटन कर दिया है। यह चेक पोस्ट व्यापार और लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय सहायता से बनाए गए हैं।
Prime Minister Narendra Modi and Nepal Prime Minister KP Sharma Oli jointly inaugurate the 2nd Integrated Check Post (ICP) at Jogbani-Biratnagar, built with Indian assistance to facilitate trade & people’s movement. pic.twitter.com/EcfAB0BgS7
— ANI (@ANI) January 21, 2020विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत पड़ोस के सभी मित्र देशों के साथ यातायात को सरल और आसान बनाने और व्यापार, संस्कृति, शिक्षा आदि जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच संपर्क को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'भारत और नेपाल सीमापार कनेक्टिविटी परियोजनाओं जैसे सड़क, रेल और ट्रांसमिशन लाइनों पर काम कर रहे हैं। हमारे देशों के बीच प्रमुख सीमा बिंदुओं पर एकीकृत चेक पोस्ट आपसी व्यापार और गतिविधियों को बहुत सुविधाजनक बनाएंगे।'
वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा, 'दोनों देशों के स्थायी हित में बातचीत के माध्यम से सभी लंबित मुद्दों को हल करने का समय आ गया है। दोनों देशों में स्थिर और बहुसंख्यक सरकार एक उपयुक्त समय है। मेरी सरकार इस तरफ भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।'