{"_id":"634a30d916b273069c0bfdff","slug":"pm-narendra-modi-is-duplicate-obc-chief-lalan-singh-says-pm-narendra-modi-is-multifaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'चाय बेचने वाला नहीं बल्कि ...', जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दिया पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'चाय बेचने वाला नहीं बल्कि ...', जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दिया पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान
Sat, 15 Oct 2022 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:01 PM IST
सार
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बहुरूपिया बता दिया है। ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी बहरूपिया की तरह 12 दिन में 12 रूप दिखाते हैं।
विज्ञापन
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। ललन सिंह शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में एक मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ललन सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमाने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा इसे मुद्दा बना सकती है।
विज्ञापन
ललन सिंह ने पीएम मोदी को बहुरूपिया बताया: ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरूपिया हैं। बहरूपिया जैसे 12 दिन में 12 रूप दिखाता है, मोदी भी ठीक वैसे ही हैं। मगर पिछड़े समाज के लोगों के बीच आकर इनका चेहरा बेनकाब हो गया है। वे घूम-घूमकर खुद को पिछड़ा वर्ग का बताते हैं, जबकि वे वास्तविक में पिछड़ा हैं ही नहीं। ललन सिंह ने कहा कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया था। इसलिए वे वास्तविक में ओबीसी हैं ही नहीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहीं पर भी चाय नहीं बेची: ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कहीं पर भी चाय नहीं बेची, बल्कि ढोंग कर रहे हैं। वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें बीते आठ साल के कामों का हिसाब देना चाहिए। काम के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।उन्होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिया गया शहरी निकाय चुनावों को लेकर आदेश, भाजपी की साजिश का परिणाम था। बता दें कि हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी, ईबीसी के लिए आरक्षण को अवैध घोषित किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा ने बोला हमला
वहीं ललन सिंह के बयान पर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तिखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने स्तरहीन टिप्पणी की है। ऐसा बयान स्वीकार्य नहीं है। राजनीति का स्तर अच्छा होना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि ललन सिंह खुद पीएम मोदी के नाम पर सांसद का चुनाव जीता है।
ललन सिंह ने बयान पर माफी मांगने से किया इनकार
जदयू प्रमुख ललन सिंह ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं माफी क्यों मांगू? मैंने कौन सा गलत शब्द इस्तेमाल किया? 'बहुरूपिया', 'ढोंगी' असंसदीय भाषा किस शब्दकोश में हैं? आप किसी ऐसे व्यक्ति को क्या कहेंगे जो अलग-अलग रूप लेता है और गलत तथ्य प्रस्तुत करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है। मैंने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।
नित्यानंद राय का पलटवार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम पर की गई टिप्पणी बिहार की 12 करोड़ जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि क्या भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना अपराध है? क्या भ्रष्ट लोगों को सलाखों के पीछे भेजना अपराध है? अगर यह अपराध है, तो उस अपराध की सजा देश के 130 करोड़ लोगों को स्वीकार्य है। बिहार के लोग आप लोगों को जल्द ही जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ललन सिंह की टिप्पणी के लिए जवाब देना होगा।