फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Narendra Modi Cetral government minister giriraj singh targets tejashwi yadav and congress on women bill

Women Reservation : गिरिराज बोले- तेजस्वी ईंट से ईंट बजाना चाहते तो समर्थन नहीं करते; कांग्रेस को भी ऐसे घेरा

Sun, 24 Sep 2023 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की है। कहा कि महिला आरक्षण लागू कराने से रोकना था तो तेजस्वी को विरोध में आना चाहिए था। ओबीसी को ठगने के लिए कह रहे हैं कि ईंट से ईंट बजा देंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Cetral government minister giriraj singh targets tejashwi yadav and congress on women bill
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से महागठबंधन सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर राजद द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि एक वह समय था जब उनके द्वारा बिल को फाड़ दिया गया था और आज जब बिल से आपत्ति थी तो फिर उन्होंने समर्थन क्यों किया? संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसमें कि ओबीसी समाज को अलग से आरक्षण दिया जाए। यह सुविधा सिर्फ एससी एसटी के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घड़ियाली आंसू बहाकर दिखावा करने की कोशिश कर रही राजद
मोदी सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लाकर नरेंद्र मोदी सरकार ने एक तरफ जहां हिम्मत का काम किया है तो दूसरी तरफ महिला के प्रति अपनी आस्था को भी प्रदर्शित किया है। राजद द्वारा सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाकर दिखावा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री जयराम रमेश द्वारा नए संसद भवन को थिएटर कहने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के संबंध में उनके द्वारा टिप्पणी की जा रही है। वह कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन को समाप्त करने की साजिश की जा रही है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से I.N.D.I.A. गठबंधन का नाम दिया गया है। तब से सिर्फ सनातन को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। आज कांग्रेसियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी जा रही है जो सूरज पर थूक फेंकने के समान है क्योंकि सूरज पर यदि कोई थूक फेंकने का प्रयास करता है। वह कीचड़ पुनः उसी पर आकर गिरता है।

प्रशासन सिर्फ हिंदुओं पर आघात करने का काम कर रही है
बेगूसराय में शनिवार को हुए हुए सांप्रदायिक उन्माद पर चोट करते हुए कहा कि बिहार की सरकार एवं स्थानीय प्रशासन सिर्फ हिंदुओं पर आघात करने का काम कर रही है। क्योंकि वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार शराब पीकर मुसलमान उन्मादियों के द्वारा शिवलिंग को तोड़ा गया था और इसी के आक्रोश में हिंदुओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन, बाद में स्थानीय प्रशासन द्वारा असली मुजरिम को ना पकड़ते हुए हिंदू ट्रक ड्राइवर एवं स्थानीय लोगों को टारगेट किया गया और उन पर झूठे मुकदमे कर उन्हें फसाने की साजिश की गई है। यह अन्याय है। जनता सब देख रही है। अगले चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed