फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Narendra Modi bihar election 2015 campaign in nalanda

नीतीश को उनके ही क्षेत्र में चुनौती देंगे पीएम मोदी

Sun, 25 Oct 2015 08:23 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi bihar election 2015 campaign in nalanda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नालंदा में चुनावी रैली को संबोधित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके अपने ही क्षेत्र में चुनौती देने वाले हैं। सियासी दांव के तहत भाजपा ने नीतीश को उनके घर में ही घेरने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


पीएम की इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के दिग्गजों ने पूरा दमखम लगा दिया है। दरअसल नालंदा से नीतीश की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। यह उनका गृह जिला है। इसलिए नीतीश पर भी दबाव है कि वे इस जिले में अपने विरोधियों को धूल चटाएं लेकिन भाजपा की रणनीति यहां महागठबंधन को घेर कर नीतीश पर दोहरा दबाव बनाने की है।
विज्ञापन


वे चाहते हैं कि नीतीश कुमार का समय सूबे के अन्य क्षेत्रों में प्रचार कार्य में कम से कम लगे और रैली की सफलता के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणनीति बनाने के लिए लोग जुटे

PM Narendra Modi bihar election 2015 campaign in nalanda

भाजपा ने पीएम की रैली के अलावा उनके विशेष करीबी और नवसारी से सांसद सीआर पाटिल को नालंदा की किलेबंदी में लगा रखा है।

पहले चरण का चुनाव बीतने के बाद से ही पाटिल नालंदा में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि नालंदा को भेदने की पूरी रणनीति केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान बना रहे हैं और पाटिल उस रणनीति को जमीन पर अंजाम दे रहे हैं।

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पूरी उम्मीद है कि बिहार की जंग के साथ वे नालंदा का मैदान भी जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed