पटना में दिग्गजों का जमावड़ा: चिराग के घर आए चाचा पशुपति पारस, राम विलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर उनका बेटा चिराग पासवान ने पटना में अपने आवास पर बरखी का आयोजन रखा है। चिराग ने इसमें कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया है। चिराग के घर उनके बागी चाचा पशुपति पारस भी पहुंचे और रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। वहीं, पीएम मोदी ने पत्र लिखकर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है। पटना के कृष्णापुरी स्थित लोजपा नेता चिराग पासवान के आवास पर बरसी का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस पटना स्थित चिराग पासवान के घर पहुंचे और एलजेपी के संस्थापक और अपने बड़े भाई राम विलास पासवान को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी पटना स्थित चिराग पासवान के घर पहुंचे और उन्होंने भी श्रद्धांजलि दी।
Patna | Union Minister & Lok Janshakti Party (LJP) leader Pashupati Kumar Paras pays tribute to the founder of LJP and his brother, late Ram Vilas Paswan on his first death anniversary pic.twitter.com/eACkrzQdmu
— ANI (@ANI) September 12, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने पत्र लिखकर रामविलास पासवान के जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है, 'देश के महान सपूत, बिहार के गौरव और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रहे स्वर्गीय राम विलास पासवान जी को मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैं आज उन्हें न केवल अपने आत्मीय मित्र के रूप में याद कर रहा हूं बल्कि भारतीय राजनीति में उनके जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भी अनुभव कर रहा हूं। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में पासवान जी का हमेशा अपना एक अलग स्थान रहा। वे एक बहुत ही सामान्य पृष्ठभूमि से उठकर शीर्ष तक पहुंचे।'
पीएम मोदी का कहना है कि जो युवा राजनीति के जरिए देश सेवा करना चाहते हैं वह पासवान जी के जीवन से काफी कुछ सीख सकते हैं। पीएम मोदी ने पत्र में आगे लिखा, 'एनडीए सरकार के 6 वर्षों में भी उन्होंने इसी ऊर्जा के साथ स्वयं को जनहित से जुड़े निर्णय के लिए समर्पित रखा। आज जो युवा राजनीति को जानना और समझना चाहते हैं या फिर राजनीति के जरिए देश सेवा करना चाहते हैं पासवान जी का जीवन उन्हें काफी कुछ सीख सकता है।'
चिराग पासवान ने पीएम का जताया आभार
चिराग ने पीएम मोदी के पत्र को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि पिता जी की बरखी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश प्राप्त हुआ है। सर, आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी
में शक्ति प्रदान करता है। आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.