फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM modi skips lunch hosted by nitish tejashwi yadav took a pot shot

बिहार: नीतीश के लंच में शामिल नहीं हुए PM मोदी, तेजस्वी ने ली चुटकी

Sat, 26 Aug 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Written by: मोहित
amarujala.com- Written by: मोहित Updated Sat, 26 Aug 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
PM modi skips lunch hosted by nitish tejashwi yadav took a pot shot

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतीश के आमंत्रण पर लंच में शामिल न होने पर तेजस्वी ने कहा कि धीरे-धीरे पीएम नीतीश से सारे बदले लेंगे।

विज्ञापन


तेजस्वी ने ट्वीट किया 'बिहार की जनता बाढ़ के कहर से जुझ रही  है और पीएम ने सिर्फ 500 करोड़ रुपए की मदद की जबकि 2008 में यूपीए के शासनकाल में 1100 करोड़ की मदद दी गई थी। इस पर मुख्यमंत्री जी क्या कहेंगे?'
विज्ञापन

 

 

बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दौरा करने के बाद उन्हें नीतीश के लंच पर जाना था लेकिन किसी वजह से वह इसमें शामिल नहीं हो सके। जिसके बाद तेजस्वी ने उनपर चुटकी ली।


पढ़ें- शरद यादव को जेडीयू से बाहर निकालने की तैयारी, केसी त्यागी ने लिखा पत्र

बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पीएम मोदी ने पूर्णिया में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की।

बताते चलें कि बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, जिसमें अब तक करीब 380 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कहर से 18 जिलों के 1.46 करोड़ लोग प्रभावित हैं। प्रशासन ने केवल 7.61 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालांकि कई इलाकों में पानी घटने से लोग अपने घरों को वापिस लौटने लगे हैं। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed