फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Planning to buy Criminal going to buy arms with looted money from shopping office arrested in Bihar

Bihar: ऑनलाइन शॉपिंग ऑफिस में लूटे रुपये से हथियार खरीदने जा रहे तीन शातिर गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 05:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Jan 2023 05:24 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन शॉपिंग ऑफिस से लूटे गए रकम से हथियार खरीदने के लिए पहुंचे 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से  लूट के 1.33 लाख से अधिक रुपये, हथियार, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Planning to buy Criminal going to buy arms with looted money from shopping office arrested in Bihar
ऑनलाइन शॉपिंग ऑफिस में लूटे रुपये से हथियार खरीदने जा रहे तीन शातिर गिरफ्तार - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन शॉपिंग ऑफिस से लूटे गए रकम से हथियार खरीदने के लिए पहुंचे 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से  लूट के 1.33 लाख से अधिक रुपये, हथियार, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। सरैया थाना की पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। उक्त बात की जानकारी एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सरैया के अजीजपुर हाई स्कूल मैदान में कुछ अपराधी बैठे हुए थे। वहां से गश्ती गाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर मैदान में बैठे उन लोगों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर उनमें से तीन युवकों को पकड़ लिया। हलांकि उसमें से कुछ भागने में सफल हो गए। जब पुलिस उनलोगों से पूछताछ करने लगी तो किसी ने संतोषजनक जवाब नही दिया। फिर पुलिस के द्वारा जांच करने पर उनके पास से 1.33 लाख 5 सौ सतर रुपये नकद, 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 6 गोली, 3 बाइक और 4 मोबाइल बरामद किया। उन गिरफ्तार बदमाशों में सरैया थाना के बहिलवारा निवासी विक्रम कुमार, देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी निवासी भोला सहनी और सोनू कुमार हैं। 

विज्ञापन


26 जनवरी को ऑनलाइन शॉपिंग ऑफिस में दिया था लूट की घटना को अंजाम 
पुलिस के द्वारा सघन पूछताछ के दौरान उन लोगों ने बताया कि ये लूट के रुपये हैं। आगे उन्होंने बताया कि  26 जनवरी को अहियापुर में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के ऑफिस में इनलोगों ने लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था। उसी रुपये से ये लोग हथियार खरीदने आए थे। घटना में  शामिल दो अपराधियों सरैया के बहिलवारा निवासी संदीप व राहुल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों लूट को अंजाम देकर भाग रहे थे तभी कांटी के पानापुर ओपी पुलिस ने उनदोनों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से दो पिस्टल, गोली और एक बाइक बरामद किया गया था। दोनों से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उनके गिरोह के शातिरों का पता लगाया जा रहा था। इसी बीच विक्रम, भोला सहनी और सोनू तीनों हथियार खरीदने के लिए जुटे थे। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed