{"_id":"59f2b9a54f1c1bb6678b7bc4","slug":"planning-to-attack-rival-village-with-bomb-5-men-allegedly-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी गांव पर बम से हमले की कर रहे थे तैयारी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी गांव पर बम से हमले की कर रहे थे तैयारी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस ने गुरुवार को पांच व्यक्तियों को बम बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला सहरसा जिले का है, पुलिस का कहना है कि आरोपी पड़ोसी गांव में हमला करने के लिए बम बना रहे थे। पुलिस ने घटना स्थल से बम बनाने की इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक व्यक्ति पंचायत का प्रमुख है। हमले की आशंका होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक गोदाम में छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिले के सीमा पर एक गाड़ी पकड़ी गई, जिसमें बम बनाने की सामग्री मिली है।
विज्ञापन
पढ़ें: बिहार बोर्ड को झुकाने वाली ये छात्रा टॉपर बनकर भी टारगेट से चूकी, एक साल बर्बाद
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बताया कि वे सभी पड़ोस के गांव को शिकार बनाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनमें से एक की पहचान राहुल राज के रूप में हुई है, जो पास्टवर पंचायत का प्रमुख है। वहीं एक अन्य आरोपी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई, जो मधुबनी जिले का रहने वाला है।