फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pitru Paksha Fair: Rajya Sabha MP Sudhanshu Trivedi reached Gaya, performed Pind Daan of ancestors

Pitru Paksha : पिंडदान करने गया पहुंचे भाजपा सांसद, कहा- हमलोग फादर डे और मदर डे नहीं मनाते, ऐसा करते हैं

Wed, 25 Sep 2024 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

दामोदर पांडेय बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी पहली बार अपने पुरखों के पिंडदान करने गया धाम पहुंचे हैं। उनको विधि विधान के साथ पिंडदान व श्राद्ध कार्य को पूरा कराया गया है।

विज्ञापन
Pitru Paksha Fair: Rajya Sabha MP Sudhanshu Trivedi reached Gaya, performed Pind Daan of ancestors
तर्पण करते राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया धाम में इन दिनों पितरों का महापर्व चल रहा है। देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्रियों प्रतिदिन अपने पुरखों के पिंडदान करने गया धाम आ रहे है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी गया धाम पहुंचे। यहां दामोदर पाण्डेय के नेतृत्व में उनके परिजनों का पिंडदान कराया गया। इस मौके पर विष्णुपद मंदिर प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में और अक्षयवट में मोक्ष और उद्धार की कामना के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है। दोनों स्थानों पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन


पुरखों के पिंडदान करने गया धाम पहुंचे
दामोदर पांडेय बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी पहली बार अपने पुरखों के पिंडदान करने गया धाम पहुंचे हैं। उनको विधि विधान के साथ पिंडदान व श्राद्ध कार्य को पूरा कराया गया है। हालांकि पिंडदान और पूजा-पाठ करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान में गया धाम आए हैं। कोई राजनीतिक सवाल नहीं करें।
विज्ञापन


एक अलग संतुष्टि की अनुभूति हुई है
भाजपा सांसद ने बताया कि पिंडदान के बाद एक अलग संतुष्टि और श्राद्ध की अनुभूति हुई। भगवान विष्णु की नगरी मोक्ष धाम गयाजी के पावन धरती पर विष्णुपद धाम का दर्शन और पिंडदान किया है। कर्मकांड करने के बाद एक अलग संतुष्टि की अनुभूति हुई है। यह भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कृति की परंपरा का प्रतीक है। जहां हमलोग फादर डे और मदर डे नहीं मनाते हैं बल्कि अपने समस्त पुरखों, दोस्तों, शुभचिंतकों और सभी जीव जंतुओं के प्रति श्रद्धा के साथ करते हैं। यह महान संस्कृति का महापर्व है। बता दें कि गया में पिछले 17 सितंबर से विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आयोजित है। जो दो अक्टूबर को समाप्त होगा। यही वजह है कि इस पितृपक्ष मेला अवधी के दौरान 15 लाख तीर्थयात्री यहां आते है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी गया पहुंचे। जहां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed