फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pitra Paksh: Gaya district administration changed the route regarding Pitra Paksh fair, pilgrims, Bihar News

Pitra Paksh : पितरों की मुक्ति के लिए निकलें तो न आए राह में बाधा; पढ़ें गयाजी के पितृपक्ष मेला की जरूरी खबर

Wed, 20 Sep 2023 12:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Sep 2023 12:16 PM IST
सार

Gaya News: 17 दिनों तक गयाजी में चलने वाले पितृपक्ष मेला में इस बार 15 लाख तीर्थयात्री तर्पण व पिंडदान करने यहां आएंगे। हर स्तर पर यात्रियों की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने में जुटी है।

विज्ञापन
Pitra Paksh: Gaya district administration changed the route regarding Pitra Paksh fair, pilgrims, Bihar News
28 सितंबर से बदल जाएगा ट्रैफिक रूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृपक्ष मेले में देश विदेश आए यात्रियों के आवागमन के लिए निःशुल्क ई रिक्शा का परिचालन किया जाएगा। प्रीपेड छोटे वाहनों का प्रति घंटा के अनुसार रेट का निर्धारण किया गया है। गया में पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। 17  दिनों तक गयाजी में चलने वाले पितृपक्ष मेला में इस बार 15 लाख तीर्थयात्री तर्पण व पींडदान करने यहां आएंगे। हर स्तर पर यात्रियों की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने में जुटी है। मेला के दौरान लाखों की संख्या में छोटी बड़ी वाहनों गयाजी पहुंचती हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए कई स्थान तय किया गया है।

विज्ञापन


बड़े वाहन यहां तो छोटे वाहन इन स्थानों पर होगी पार्किंग
वहीं डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि सिकड़िया, गया कॉलेज खेल परिसर और प्रेतशिला की पहाड़ तल्ली के समीप स्थित किसान कॉलेज के मैदान में बड़े एवं छोटे वाहन साथ ही केंदुई सूर्य मंदिर परिसर में बड़े वाहन, आईटीआई पॉलिटेक्निक मैदान में बड़े और छोटे वाहन, रेलवे स्टेशन परिसर में छोटे वाहन, पंचायती अखाड़ा रेल अंडरपास के सटे पूर्व में छोटे वाहन, आईडीएच अस्पताल में छोटे वाहन, भूसंडा मैदान में बड़े एवं छोटे वाहन, सीता कुंड के पास सड़क किनारे एवं पंचदेव धाम के समीप छोटे वाहन, रामशिला मोड़ के पास छोटे वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इन इलाकों में प्रवेश पर है प्रतिबंधित
विष्णुपद मुख्य मेला क्षेत्र के आसपास ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की जा रही है। बंगाली आश्रम के आगे तुलसी पार्क श्मशान घाट विष्णुपद मंदिर की ओर ऑटो रिक्शा, टेंपु, निजी यात्री बस का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाईपास की तरफ से छोटे वाहन मंगला गौरी मोड़ गोदावरी पथ होते हुए समीर तकिया आएंगे। उक्त सड़क के दोनों किनारो पर वाहनों का पड़ाव नहीं रहेगा। बोधगया से गया जाने के लिए रिवर साइड से घुघरीटांड़, मंगलागौरी मोड, गोदावरी, समीर तक्या होकर जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए वन-वे मार्ग

  • दिग्धी तालाब के दक्षिण-पूर्वी भाग स्थित कोईरीबारी से नादरागंज होते हुए पूर्वी मोड़ से टिल्हा धर्मशाला पूर्वी भाग-चांदचौरा पूर्वी चांदचौरा पश्चिमी के उतरी रोड राजेन्द्र आश्रम-टिल्हा धर्मशाला का पश्चिमी गेट-दिग्धी तालाब मोड़ से पश्चिम आईएमए रोड तक वन-वे रहेगा।
  • जीबी रोड में पीरमंसूर से पिलग्रीम अस्पताल मोड़ तक सिर्फ उत्तर पटना की ओर जाने के लिए खुला रहेगा।
  • मानपुर पुल के पश्चिमी छोर से किरण सिनेमा टावर चौक रमना रोड- मित्तल मौजेक-परमंसुर तक का मार्ग केवल उत्तर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा।
  • काशीनाथ मोड़ से स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन नगमतिया मोड़ से मुड़ कर रेलवे अस्पताल मोड़-रेलवे गुमटी नं-01 जीआरपी होते हुए सीधे स्टेशन परिसर जाएंगे। बाटा मोड़ से सीधे स्टेशन की ओर छोटे वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन बाटा मोड़ होते हुए स्वराजपुरी रोड होकर जाएंगे।
  • समीरतक्या से मंगलागौरी की ओर सीधे वाहन नहीं जाएगी।

समीरतक्या से बोधगया की ओर जाने का मार्ग 

  • समीरतक्या चौक- चांदचौरा पश्चिमी चौक-नारायण चुआ मोड़-बंगाली आश्रम-नारायणी पुल होकर घुघरीटांड रिभर साइड बाईपास होकर बोधगया जाएंगे। घुघरीटांड से 05 नं होकर बोधगया जा सकेंगे।
  • घुघरीटांड से मंगलागौरी की ओर गोदावरी होते हुए समीरतक्या की ओर छोटे वाहन जा सकेंगे।
  • नारायण चुआं मोड़ से मंगलागौरी की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • नारायण चुआं से उत्तर की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed