फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pickup van collided with three tempos: Accident in Nalanda's Sarmera, Sheikhpura's woman died; a dozen injured

पिकअप वैन ने तीन टेम्पो को मारी टक्कर: नालंदा के सरमेरा में हादसा, शेखपुरा की महिला की मौत; दर्जनभर जख्मी

Sun, 05 Feb 2023 02:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 05 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

Accident in Nalanda : नालंदा में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक साथ तीन टेम्पो में टक्कर मार दी। इसमें टेम्पो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनों सवारी जख्मी हैं। घायलों में एक की हालत नाज़ुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Pickup van collided with three tempos: Accident in Nalanda's Sarmera, Sheikhpura's woman died; a dozen injured
नालंदा में हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक साथ तीन टेम्पो में टक्कर मार दी। इसमें टेम्पो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनों सवारी जख्मी हैं। घायलों में एक की हालत नाज़ुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के केनार मोड़ पर हुई। टक्कर इतनी तेजी से लगी कि तीनो टेम्पो सड़क किनारे पलट गए। चीख-पुकार मच गई। बहुत मुश्किल से घायलों ने खुद को निकालने की कोशिश की, हालांकि इसी बीच दौड़कर पहुंचे लोगो ंने मदद शुरू कर दी। घायलों को निकालते समय ही लग रहा था कि किसी न किसी की जान जरूर जाएगी। महिला ने अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


स्नान के लिए जाते समय ही हुई दुर्घटना
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि सभी लोग अलग-अलग गांवों से माघी पूर्णिमा के मौके पर बख्तियारपुर-बाढ़ के बीच गंगा स्नान को जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन तीनों टेम्पो को जोरदार टक्कर मारती हुई तेजी से भाग गई। टक्कर के कारण टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में पलटने पर यात्रियों को जहां-तहां गंभीर चोटें आईं। शेखपुरा निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष को नाजुक स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान शकुंती देवी (45) पति शरण दास (मनिंडा, शेखपुरा) के रूप में बताई गई। वह गांव में भक्तिनी के रूप में चर्चित थी और यही सभी को गांव से बाढ़ गंगा स्नान के लिए ले जा रही थी।
विज्ञापन


बाकी का प्राथमिक इलाज चल रहा, एक रेफर
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और क्षतिग्रस्त टेम्पो को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed