{"_id":"61e6f63b09b5ce4e960dd261","slug":"pickup-full-of-chickens-overturned-at-nh28-in-begusarai-people-began-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बेगूसराय में एनएच-24 पर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लोगों ने मचा दी लूटमार, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बेगूसराय में एनएच-24 पर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लोगों ने मचा दी लूटमार, पढ़िए पूरा मामला
Tue, 18 Jan 2022 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:47 PM IST
सार
बेगूसराय में मुर्गों से भरी एक पिकअप के पलट जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने मुर्गों की लूट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को मुर्गों को लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (एनएच-28) पर पलट गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में मुर्गे लूटने की होड़ सी मच गई। जो जितने मुर्गे संभाल सका उतने लेकर भागता दिखा।
विज्ञापन
यह घटना धर्मपुर चौक के पास एनएच-28 पर हुई। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी दलसिंहसराय से बेगूसराय के लिए जा रही थी। लेकिन, रास्ते में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। इसका फायदा वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उठाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिकअप पलटने के बाद चालक और परिचालक दोनों ही वहां से फरार हो गए। लोगों ने जब दोनों को भागते देखा तो वह मुर्गे लूटने लगे। कुछ लोग तो गाड़ी के ऊपर भी चढ़ गए और मुर्गे निकाल-निकाल पर अपने साथियों को पकड़ाने लगे।
विज्ञापन