फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   young man who went to fetch Gangajal died by drowning

Bihar: गंगाजल लाने गए युवक की डूबने से मौत, श्रावणी पूजा का माहौल मातम में बदला

Fri, 01 Aug 2025 01:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 01:57 PM IST
सार

पटना के एनआईटी घाट पर श्रावणी महोत्सव के तहत गंगाजल लेने गए फुलवारी शरीफ निवासी सौरभ शर्मा की डूबने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब सौरभ अपने दोस्त के साथ कलश में जल भर रहे थे।
 

विज्ञापन
young man who went to fetch Gangajal died by drowning
मृतक सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के एनआईटी घाट पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में गंगाजल लेने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ निवासी सौरभ शर्मा के रूप में हुई है। वह रामदेव मार्केट के स्वर्गीय रामदेव शर्मा के पुत्र और कलूट शर्मा के छोटे बेटे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौरभ शर्मा अपने खलीलपुरा निवासी दोस्त के साथ कलश में गंगाजल भर रहे थे। इसी दौरान घाट किनारे हंसी-मजाक करते वक्त सौरभ का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में गिर पड़े। साथी युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन सौरभ भारी शरीर के कारण गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और शव की तलाश शुरू की गई। नवदुर्गा मंदिर चुनौती कुआं के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि श्रावणी महोत्सव की कलश यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन और मोहल्लेवासियों के अनुसार सौरभ दो भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की असमय मौत से माता-पिता बेसुध हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। नवदुर्गा मंदिर, चुनौती कुआं तक पहुंची कलश यात्रा भी भारी गम के माहौल में संपन्न हुई। श्रावणी पूजा जैसे पावन अवसर पर यह हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed