{"_id":"6189dfca973e752854241026","slug":"young-man-who-reached-cm-nitish-kumar-janta-darbar-request-to-eliminate-obscenity-from-bhojpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने की फरियाद: जनता दरबार में पहुंचे इस युवक ने सीएम नीतीश कुमार से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने की फरियाद: जनता दरबार में पहुंचे इस युवक ने सीएम नीतीश कुमार से मांगी मदद
Tue, 09 Nov 2021 08:11 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:11 AM IST
सार
cm nitish kumar janta darbar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में बक्सर से आए एक युवक ने भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक युवक ने भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने की मांग की। बक्सर से आए एक युवक ने सीएम नीतीश से कहा कि भोजपुरी गाने और फिल्मों में अश्लीलता को रोकने की दरकार है, लेकिन सरकार के स्तर से उसे रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन लगाकर कहा कि इनके सुझाव को देखिए और उस पर विचार कीजिए।
विज्ञापन
इसके अलावा नीतीश कुमार ने अन्य लोगों की भी फरियाद सुनी। इस क्रम में एक महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके पति की मौत कोरोना से हो गई। सरकार की तरफ से जो देय राशि है, वो अब तक नहीं मिली। वहीं, एक और महिला ने अपनी शिकायत में नीतीश कुमार से कहा कि आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की जा रही है।' इस पर CM ने समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर मामले को देखने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, एक लड़की ने जनता दरबार में सीएम नीतीश से कहा कि उसके पिता शिक्षक थे और 2019 में ही उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी जगह अनुकंपा पर उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही। लड़की ने सीएम से मदद करने की मांग की। लड़की के इस रिक्वेस्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने कि 'लड़का हो या लड़की कोई फर्क नहीं पड़ता। लड़की को भी अनुकंपा पर नौकरी देने का प्रावधान है और वो जरूर मिलेगी।
विज्ञापन