फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young-man-returning-home-from-duty-on-a-bike-was-crushed-by-an-uncontrolled-Hiva, one-person-died-bihar

Bihar: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; ड्यूटी से घर लौट रहा था

Sat, 17 Jan 2026 10:34 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 10:34 AM IST
सार

Patna News: स्टेट हाईवे पर दो बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
young-man-returning-home-from-duty-on-a-bike-was-crushed-by-an-uncontrolled-Hiva, one-person-died-bihar
एक्सीडेंट

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंजपर गांव के डगरपर के पास एसएच-106 पर एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत, हाइवा और कार के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ ऐसा

विज्ञापन


घटनास्थल पर ही सूरज ने तोड़ा दम
मृतक की पहचान सूरज कुमार (25) के रूप में हुई है, जो अथमलगोला थाना क्षेत्र के लालू चौक, कमरापर गांव का निवासी था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूरज अपने दोस्त मुन्ना कुमार के साथ पटना से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गंजपर स्थित डगरपर के पास अज्ञात हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक्सीडेंट


पटना में प्राइवेट नौकरी करता था सूरज
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि सूरज पटना में प्राइवेट नौकरी करता था और रोज ट्रेन से अप-डाउन करता था, लेकिन बुधवार को वह बाइक से ड्यूटी पर गया था। पुलिस फरार हाईवा की तलाश में जुटी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed