{"_id":"688de03c615fcdf21f03b3be","slug":"young-man-died-in-a-road-accident-in-nalanda-bike-rider-was-doing-stunts-by-waving-a-sword-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में सड़क हादसे में युवक की मौत, तलवार लहराकर स्टंट कर रहे थे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में सड़क हादसे में युवक की मौत, तलवार लहराकर स्टंट कर रहे थे बाइक सवार
Sat, 02 Aug 2025 03:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:27 PM IST
सार
नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में करौटा-राजगीर टूरिस्ट वे पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
नालंदा में स्टंट कर रहे बाइक सवारों की वजह से सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत करौटा-राजगीर टूरिस्ट वे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धरमपुर गांव निवासी विनोद मिस्त्री के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उसका साथी सन्नी कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।
घटना के संबंध में मृतक के मामा रामबाबू ने बताया कि मुकेश अपने दोस्त सन्नी के साथ बाइक पर सवार होकर हरनौत में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान नरसंडा फोरलेन के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के क्रम में शनिवार को मुकेश की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय 25 से 30 युवक बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे और हाथों में तलवार लहराते हुए लहरिया कट मार रहे थे। इसी दौरान एक बाइक, सालेहपुर की ओर से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार को घेरकर बाइक सवारों ने हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए गए और उसमें सवार लोगों को तलवार से घायल कर दिया गया। इसके बाद सभी युवक घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मलेशिया में वैशाली के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए 25-30 युवक एक साथ बाइक से निकले थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ।