फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   We are prepared for COVID19 vaccination in Bihar says Chief Minister Nitish Kumar

बिहार: कोरोना टीकाकरण की तैयारी पूरी, नीतीश कुमार ने बताया किन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Tue, 05 Jan 2021 04:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
We are prepared for COVID19 vaccination in Bihar says Chief Minister Nitish Kumar
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हम बिहार में कोरोना टीकाकरण के लिए तैयार हैं। पहले हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से ऊपर के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हम केंद्रीय दिशानिर्देश का पालन करेंगे और टीकाकरण का प्रभावी ढंग से संचालन करेंगे। हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि बिहार में हम इस काम को बहुत बढ़िया तरीके से करेंगे। इंग्लैंड में नया स्ट्रेन आया है, इसलिए हमें और भी सजग रहना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, इससे पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया था कि राज्य में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिला स्तर तक कोल्ड चेन इक्वीपमेंट का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कोविड वैक्सीन के रख-रखाव के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त संसाधन का आवंटन किया है, जिसमें 539 डीप फ्रीजर, 432 आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर, 8 वॉक कूलर और 2 वॉक फ्रीजर शामिल हैं। इसमें से 423 आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर जिलों को आवंटित कर दिए गए हैं।


बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कुल 97 लोगों की सूची तैयार की गई है, जो हाल में लंदन से बिहार आए हैं। इसमें 57 लोगों का पता किया जा चुका है, जिनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा चुका है। वहीं कुल 97 में 19 लोग ऐसे हैं, जिनसे संपर्क नहीं साधा जा सका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed