{"_id":"64885538d5c741b8a30b9379","slug":"vicious-thug-abhishek-agarwal-was-using-mobile-by-bluffing-the-officials-in-beur-jail-bihar-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डीजीपी को चीफ जस्टिस बनकर कॉल करने वाला बेउर जेल में कर रहा था ऐसा खेल कि अफसर भी दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डीजीपी को चीफ जस्टिस बनकर कॉल करने वाला बेउर जेल में कर रहा था ऐसा खेल कि अफसर भी दंग
Tue, 13 Jun 2023 05:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:08 PM IST
सार
शातिर ठग अभिषेक अग्रवाल जेल में रह कर ही जेल के अधिकारियों को भी झांसा देकर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। इसका खुलासा होने पर अब अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इसके लिए जेल के कर्मचारियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के साथ शातिर ठग अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में अपने कारनामों से बड़े-बड़े अधिकारियों को झांसा देने वाला टाइल्स व्यापारी अभिषेक अग्रवाल एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वह जेल के अंदर रहकर अधिकारियों और कर्मचारियों को झांसा देकर एकछत्र राज कर रहा था। उसके शातिराना खेल का पर्दाफाश होते ही जेल के अंदर के बैठे अधिकारियों के होश उड़ गए। अब अधिकारी इस मामले की तहकीकात करने के लिए जेल के कर्मचारियों से लेकर कई बंधुओं तक से भी पूछताछ करने और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक अग्रवाल जेल में अपने बड़े मोबाइल से बड़े-बड़े कारनामे कर रहा था। बता दें कि अभिषेक अग्रवाल ने पूर्व जस्टिस का नाम लेकर तत्कालीन डीजीपी को भी झांसा दिया था। अभिषेक अग्रवाल पर आर्थिक अपराध थाने में कांड संख्या 33/2020 दर्ज है। उस पर आईपीसी की धारा के तहत 353, 387, 149, 420, 467, 468, 120(बी) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल अभिषेक अग्रवाल पटना के अति संवेदनशील जिलों में से प्रमुख आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जेल में रहते हुए भी वह जेल के अधिकारियों को भी झांसा देकर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। सवाल यह उठता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी जेल के अंदर ऐसे शातिर के पास मोबाइल कैसे पहुंच गया? अभिषेक अग्रवाल को मोबाइल उपलब्ध कराने में जेल के किन-किन लोगों ने उसकी मदद की यह भी जांच का विषय है। इससे पहले भी जेल के अंदर मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद होने के बाद जेल के कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी। अब इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन