{"_id":"6802484c83870a3c070113b7","slug":"veer-kunwar-singh-vijayotsav-those-who-have-to-do-politics-our-aim-is-related-to-society-sunil-singh-statement-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Veer Kunwar Singh Vijayotsav: 'जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा' डॉ. सुनील सिंह का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Veer Kunwar Singh Vijayotsav: 'जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा' डॉ. सुनील सिंह का बयान
Fri, 18 Apr 2025 06:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:10 PM IST
सार
Kunwar Singh Vijayotsav: वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर सामाजिक चेतना की लहर फैलाने का सारण विकास मंच ने संकल्प लिया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा, जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा है।
विज्ञापन
विजयोत्सव की जानकारी देते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल 1857 की आजादी की जंग में ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले महान क्रांतिकारी बाबू वीर कुंवर सिंह की गौरवगाथा एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना में जीवंत होने जा रही है। आगामी 23 अप्रैल को विद्यापति भवन, पटना में सारण विकास मंच द्वारा वीरता, बलिदान और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक इस महानायक के 167वें विजयोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी विजयोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह और सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार, 18 अप्रैल को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे और वे बतौर मुख्य अतिथि भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में पहली बार होगा एयर शो, आकाश में करतब दिखाएंगे जेट विमान; सीएम नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह सबके हैं और सभी को उनके विजयोत्सव के आयोजन का अधिकार है। जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव जब सीएम थे तो कैबिनेट में नौ मंत्री क्षत्रिय समाज से थे। लेकिन आज की स्थिति देख लीजिए, कोई सम्मान नहीं है। राजपूत समाज को हल्के में लिया जा रहा है। जबकि वास्तविक स्थिति यही है कि यह समाज जिस ओर रहता है, सरकार उसी की बनती है। हम वहीं रहेंगे, जहां सम्मान मिलेगा।
यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद का रूख स्पष्ट, लालू के करीबी सांसद ने ऐसे दिया दो टूक जवाब
इस दौरान सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस आयोजन को समाजिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए आई-ओपनर का कार्य करेगा, ताकि लोग जागरूक हो सकें और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम समाज के उत्थान के लिए है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही, यह कार्यक्रम समाज के बीच एकता और समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा। बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव का यह आयोजन न केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास है।
यह भी पढ़ें: आशिक और प्रेमिका मिलकर चला रहे थे अश्लील वीडियो का कारोबार, बिहार की कई लड़कियों के वीडियो वायरल
कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी। इसमें सृष्टि शांडिल्य द्वारा लोकनृत्य और उदय नारायण सिंह द्वारा गायन की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होगी। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 23 अप्रैल को विद्यापति भवन न सिर्फ एक आयोजन स्थल होगा, बल्कि वह दिन बिहार की धरती पर इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का साक्षी बनेगा। प्रेस कांफ्रेंस में राघोपुर के समाजसेवी संजय कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण के युवा उद्यमी राकेश राव भी मौजूद रहे।