फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Air show will be held in Patna for the first time, with jet aircraft; CM Nitish Kumar, JP Ganga path

Bihar: पटना में पहली बार होगा एयर शो, आकाश में करतब दिखाएंगे जेट विमान; सीएम नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 18 Apr 2025 06:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Apr 2025 06:01 PM IST
सार

Air show : भारतीय वायुसेना पहली बार पटना में ऐतिहासिक एयर शो करने जा रहे हैं। वायुसेना के जवान आसमान में 23 अप्रैल को सुबह सवा दस बजे से सवा 12 बजे तक आसमान में करतब दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Bihar: Air show will be held in Patna for the first time, with jet aircraft; CM Nitish Kumar, JP Ganga path
एयर शो की तैयारियों का जायजा लेते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में 23 अप्रैल को शोर्य दिवस के अवसर पर पहली बार एयर शो का आयोजन होने जा रहा है। आसमान में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और भारतीय वायुसेना के हॉक-132 जेट विमानों द्वारा अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। जेपी गंगा पथ के पास आयोजित यह एयर शो करीब एक घंटे तक चलेगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस कार्यक्रम में सभ्यता द्वार के सामने जे०पी० गंगा पथ पर बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जो प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क का दौरा किया। यहां उन्होंने 23 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क की सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आने वाले लोग यहां पर आनंदित महसूस कर सकें। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपेक्षा की है कि वह इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलतापूर्वक योजना बनाएं और इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर न छोड़ें। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिवदीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद का रूख स्पष्ट, लालू के करीबी सांसद ने ऐसे दिया दो टूक जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी गंगा पथ का एक लेन रहेगा बंद
इधर, एयर शो लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल सभ्यता द्वार के पास बनाया गया है। यहां लोग खुले आसमान में एयर शो का आनंद लेंगे। पटना पुलिस ने अलग ट्रैफिक रूट बनाया है। इस दिन जेपी गंगा पथ का एक लेन पूरी तरह से बंद रहेगा। गंगा नदी में नाव के परिचालन पर भी रोक रहेगी।पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 22 और 23 अप्रैल को गायघाट की ओर से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जाएंगे।वहीं दीघा गोलंबर से गायघाट की ओर जाने वाले वाहन एलसीटी घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जा सकते है। आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। दानापुर से अशोक राजपथ की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन पुलिस लाइन तिराहा तक चलेंगे। एलसीटी एप्रोच रोड वन वे रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed