{"_id":"6aaecb214b2ba85e420604ff","slug":"uproar-youth-missing-eight-days-four-lane-blocked-for-three-hours-patna-news-c-1-1-noi1474-4744792-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम
Sun, 20 Sep 2026 08:05 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:05 AM IST
सार
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र का अमन कुमार आठ दिनों से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमन के लापता होने और पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन करीब तीन घंटे तक जाम रखा।
विज्ञापन
लापता युवक को लेकर फोरलेन जाम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी अमन कुमार का आठ दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और करीब तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। अमन के गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक फोरलेन जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी देखी गई।
स्थानीय पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ अथमलगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ी लापरवाही: जिस शव को परिजनों को सौंपा, वह किसी और का निकला; तब तक 90% जल चुका था शव
विज्ञापन
दोस्त के साथ पटना के लिए निकला था
अमन पटना के महेंद्रू स्थित एक ट्रेनिंग कॉलेज में काम करता था। वह पटना किसी काम से जाने की बात कहकर अपने दोस्त ऋषभ के साथ ट्रेन से पटना के लिए निकला था। रास्ते में ऋषभ के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और उसे वहीं गाड़ी से उतार दिया, जबकि अमन को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदमाश आगे चले गए। ऋषभ ने घर लौटने के बाद परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने अथमलगोला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।