{"_id":"610669ea7cc80766846d30ea","slug":"upendra-kushwaha-says-nitish-kumar-is-pm-material-and-also-says-about-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीयू की बैठक: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान- सीएम नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीयू की बैठक: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान- सीएम नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल
Sun, 01 Aug 2021 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:01 PM IST
सार
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा जो कुछ नेता पीएम बनने योग्य हैं उनमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं और प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गुण चाहिए वे नीतीश कुमार में मौजूद हैं। कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा जो कुछ नेता पीएम बनने योग्य हैं उनमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनाया है। अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उनके अतिरिक्त और भी कई लोग हैं जो प्रधानमंत्री बनने की काबलियत रखते हैं।
विज्ञापन
कुशवाहा ने कहा कि हां जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तब तक उनके पद को चुनौती देने की बात नहीं कह रहा हूं, हम लोग गठबंधन में उनके साथ मजबूती से हैं। लेकिन उनके अलावा भी कई लोग पीएम बनने के काबिल है।
विज्ञापन