Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Under-20 Asian Rugby Championship will be held for the first time in Rajgir, Rahul Bose praised the sports pol

Bihar: राजगीर में पहली बार होगी अंडर-20 एशियन रग्बी चैंपियनशिप, राहुल बोस ने नीतीश सरकार की खेल नीति की सराहना

Sun, 03 Aug 2025 06:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 06:30 PM IST
सार

बिहार के राजगीर में 9 और 10 अगस्त को पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 12 देशों की टीमें भाग लेंगी। रग्बी इंडिया के अध्यक्ष और अभिनेता राहुल बोस ने इस आयोजन को लेकर उत्साह जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार की खेल नीति की सराहना की है। 
 

विज्ञापन
Under-20 Asian Rugby Championship will be held for the first time in Rajgir, Rahul Bose praised the sports pol
रग्बी इंडिया के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता राहुल बोस और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़ा है। 9 और 10 अगस्त को नालंदा जिले के राजगीर में पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। रग्बी इंडिया के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता राहुल बोस ने इस आयोजन को लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस स्तर का आयोजन होना राज्य में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता और मजबूत होती बुनियादी संरचना का प्रमाण है।
विज्ञापन


बिहार के खेल विकास की सराहना
राहुल बोस ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि "राजगीर में बना नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं से लैस है।" उन्होंने कहा कि राज्य में रग्बी समेत अन्य खेलों के लिए तैयार किया गया इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहद सराहनीय है और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) को जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन
विज्ञापन


रग्बी को मिलेगी नई पहचान
राहुल बोस ने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप रग्बी को एक नई पहचान देगी और बिहार को खेल मानचित्र पर एक अलग मुकाम पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती देगा और युवाओं को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने बिहार के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन को उत्सव के रूप में लें और खेल भावना को अपनाते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से न सिर्फ रग्बी बल्कि अन्य खेलों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed