फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   uk ai minister kanishk narayan bihar visit meets sanjay kumar jha ai collaboration nitish kumar vision

Bihar: 23 साल बाद बिहार पहुंचे इंग्लैंड के एआई मंत्री, संजय झा से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

Sat, 21 Feb 2026 05:50 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 05:50 PM IST
सार

इंग्लैंड के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण ने 23 साल बाद बिहार पहुंचकर सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार भविष्य की तकनीक को तेजी से अपना रहा है और यहां के युवाओं में एआई के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
uk ai minister kanishk narayan bihar visit meets sanjay kumar jha ai collaboration nitish kumar vision
संजय कुमार झा और कनिष्क नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण करीब 23 साल बाद बिहार पहुंचे। अपने बिहार दौरे के दौरान उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से मुलाकात की। इस दौरान संजय कुमार झा ने उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

बिहार में सकारात्मक बदलाव देखकर खुशी

मुलाकात के दौरान कनिष्क नारायण ने कहा, “लगभग 23 साल के बाद मैं बिहार आया हूं। बिहार में हुए सकारात्मक बदलाव को देखकर अच्छा लग रहा है। बिहार भविष्य की तकनीक का बेहतर तरीके से अनुसरण कर रहा है। भविष्य बिहार का है, बिहार के युवाओं का है।” उन्होंने कहा कि बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। यहां युवाओं की संख्या अन्य राज्यों और देशों की तुलना में अधिक है और एआई के क्षेत्र में इन युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

एआई के लिए बिहार में तैयार है प्लेटफॉर्म

इस अवसर पर संजय कुमार झा ने अपने आवास पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एआई के क्षेत्र में नई उड़ान के लिए बिहार में पूरा प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया है। उन्होंने बताया कि 23 वर्ष बाद कनिष्क नारायण अपने घर मुजफ्फरपुर भी जा रहे हैं। उनके इस दौरे के दौरान एआई से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत होगी और उम्मीद है कि बिहार सरकार और इंग्लैंड के बीच इस क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं बनेंगी। इस विषय पर आगे भी बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के बेटे हैं कनिष्क नारायण

संजय कुमार झा ने कहा कि आकाश असीमित है और अब यह बिहार के लोगों पर निर्भर करता है कि वे कितनी ऊंची उड़ान भरते हैं। उन्होंने कहा कि कनिष्क नारायण बिहार के बेटे हैं और एआई के क्षेत्र में बिहार के विकास के लिए उनका सहयोग निश्चित रूप से मिलेगा।

ग्लोबल एआई समिट में भागीदारी, बेहतर नीति का दावा

उन्होंने बताया कि बिहार ने ग्लोबल एआई समिट में भाग लिया है। डेटा और सेमीकंडक्टर के मामले में जो नीति बिहार लेकर आया है, वह देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि स्वयं कनिष्क नारायण ने भी माना है कि बिहार युवाओं का राज्य है। भविष्य की तकनीक में बिहार की बड़ी भूमिका होगी।

स्वास्थ्य और कृषि में बढ़ रहा एआई का उपयोग

संजय कुमार झा ने कहा कि एआई तकनीक का इस्तेमाल स्वास्थ्य, कृषि और लगभग सभी क्षेत्रों में हो रहा है। तकनीक से दूर भागने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हर क्षेत्र में सहयोग करती है। इसे मजबूती से अपनाना चाहिए। यदि इसका सकारात्मक उपयोग किया जाए तो यह बहुत लाभदायक और उपयोगी साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed