फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Dead as Speeding Truck and Tractor Cause Fatal Accidents in Bihar Rohtas

Bihar: सड़क हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत; ट्रैक्टर की चपेट में आए बुजुर्ग

Sat, 13 Jun 2026 07:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 07:10 PM IST
सार

रोहतास जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन वर्षीय मासूम और 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अमझोर में ट्रक ने खेल रहे बच्चे को कुचल दिया, जबकि दिनारा में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two Dead as Speeding Truck and Tractor Cause Fatal Accidents in Bihar Rohtas
हादसे के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतास जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सड़क किनारे खेल रहे मासूम को ट्रक ने कुचला
पहली घटना अमझोर थाना क्षेत्र के पररिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजीत शर्मा का तीन वर्षीय पुत्र अनुराग घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। दबाव बढ़ता देख चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बाजार जा रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के खैरा भूधर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि गांव निवासी विजय चौधरी (72) बाजार जाने के लिए सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल', दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला?

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बढ़ते सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता
रोहतास जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed