{"_id":"699ff65df4fa2d78720fd2b7","slug":"tourist-killed-in-collision-between-tourist-van-and-truck-on-nh-19-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3993995-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से भिड़ी, एक की मौत और 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से भिड़ी, एक की मौत और 19 घायल
Thu, 26 Feb 2026 07:03 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:03 PM IST
सार
रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ट्रैवलर और खड़ी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। सभी यात्री तमिलनाडु के थे और धार्मिक यात्रा पर वाराणसी से गया जा रहे थे।
विज्ञापन
इलाजरत घायल पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम निवासी रामो के रूप में हुई है। सभी घायल यात्री भी तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
ट्रैवलर और ट्रक में जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर वाराणसी से गया की ओर जा रही थी। तभी डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूअरा मोड़ के पास ट्रैवलर ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।
धार्मिक यात्रा पर निकले थे सभी यात्री
बताया गया है कि तमिलनाडु के अलग अलग जगहों से करीब 25 यात्री धार्मिक यात्रा पर आए थे। वे पहले वाराणसी घूमने गए थे। वहां से बौद्ध मंदिर के दर्शन के लिए गयाजी जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर यह बड़ा हादसा हो गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि कुछ को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही डेहरी मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि 19 घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।