फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three youths drowned in the Ganga river during Chhath Puja in Patna; bodies of two recovered.

Bihar: छठ पूजा के वक्त बड़ा हादसा; सेल्फी ले रहे तीन युवक गंगा में डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश जारी

Wed, 25 Mar 2026 10:54 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 10:54 AM IST
सार

Patna News: गंगा नदी में तीन युवकों के डूबने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों के शव को खोज निकाला। तीसरे युवक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
Three youths drowned in the Ganga river during Chhath Puja in Patna; bodies of two recovered.
छठ पूजा के दौरान तीन युवक पटना के गंगा नदी में डूबे। दो का शव बरामद, एक की तलाश जारी।

विस्तार

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित दमराही घाट पर छठ पूजा के दौरान बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गंगा नदी में स्नान करने गए तीन युवक डूब गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि छठ पर्व के अवसर पर दमराही घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे। इसी दौरान तीन युवक गंगा नदी में उतरे। तीनों सेल्फी लेने लगे। इसी बीच तेज धारा के कारण संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दो युवकों को गंगा नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


तीसरे युवक की तलाश जारी है
मृतकों की पहचान गणेश कुमार (18) और रोहित कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों कंकड़बाग के हनुमान नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। तीसरे युवक की तलाश अभी जारी है। मालसलामी थाना प्रभारी ने बताया कि लापता युवक की खोज के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम की मदद ली जा रही है। गोताखोरों की सहायता से गंगा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को NDA सरकार ने दिया अल्टीमेटम, जानिए विजय सिन्हा ने क्या कहा?

जानिए पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2, डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि चैती छठ के दौरान बुधवार सुबह सेल्फी लेने के क्रम में तीन युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को मौके पर लगाया गया। टीम ने दो युवकों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed