फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Three people including husband arrested in dowry murder case in Nalanda

Nalanda: दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, विवाहिता को करते थे प्रताड़ित; पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 06 Mar 2025 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 06:26 PM IST
सार

Nalanda: दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Three people including husband arrested in dowry murder case in Nalanda
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के चकरसलपुर गांव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ निवासी संजय विश्वकर्मा, रीता देवी और जीतू विश्वकर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन

नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा निवासी विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बहन ममता देवी की शादी पिछले साल 29 जून को जीतू विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती एक महीने तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे मायके से मोटरसाइकिल, पलंग, गोदरेज और नगदी लाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

समाज के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हुआ, लेकिन शादी के छह महीने बाद फिर से ममता के साथ मारपीट शुरू हो गई और दहेज की मांग बढ़ती गई। मृतका के भाई के अनुसार, बुधवार सुबह ममता ने फोन कर बताया था कि सास, ससुर और पति उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। इसी दिन शाम को सूचना मिली कि मारपीट के बाद ममता को फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed